Skip to Content
Plast Mould India
  • घर
  • Our Products
    • PMI Originals
    • Plastic Tin Jar Lids
    • Plastic Air Tight Lids
    • Plastic Air Freshener Lids
    • New Metro
    • सभी उत्पाद देखें
  • उद्योग
    • सभी उद्योग देखें
  • Our Services
    • सभी सेवाएँ देखें
  • हमारे बारे में
    • कंपनी प्रोफ़ाइल
    • हमारी सुविधा
    • करियर
    • सभी देखें
  • हमसे संपर्क करें
    • हमारा स्थान
    • एक उद्धरण प्राप्त करें
  • 0
  • +91 989-955-6769
  • हमें फ़ॉलो करें
    Click here to setup your social networks
  • English (IN) हिंदी
Plast Mould India
  • 0
    • घर
    • Our Products
      • PMI Originals
      • Plastic Tin Jar Lids
      • Plastic Air Tight Lids
      • Plastic Air Freshener Lids
      • New Metro
      • सभी उत्पाद देखें
    • उद्योग
      • सभी उद्योग देखें
    • Our Services
      • सभी सेवाएँ देखें
    • हमारे बारे में
      • कंपनी प्रोफ़ाइल
      • हमारी सुविधा
      • करियर
      • सभी देखें
    • हमसे संपर्क करें
      • हमारा स्थान
      • एक उद्धरण प्राप्त करें
  • +91 989-955-6769
  • हमें फ़ॉलो करें
    Click here to setup your social networks
  • English (IN) हिंदी

Plast Mould Industries — आचार संहिता और नैतिकता

Plast Mould Industries में हम ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं।

1. उद्देश्य 2. दायरा3. Core Principles4. विशेष नियम और दिशानिर्देश 5. रिपोर्टिंग और जांच  6. अनुशासनात्मक कार्रवाई  7. भूमिकाएं और जिम्मेदारियां 8. प्रशिक्षण और संचार तथा समीक्षा

1. उद्देश्य

इस नीति का उद्देश्य कंपनी के सभी निदेशकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और एजेंट्स के लिए 
व्यवहार के मानकों को स्पष्ट करना है। यह आचार संहिता कंपनी की साख को सुरक्षित रखती है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी काम कानूनी, नैतिक और पारदर्शी तरीके से हों।

2. दायरा

यह लागू होता है:

  • सभी स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों पर
  • ठेकेदारों और सलाहकारों पर
  • इंटर्न और प्रशिक्षुओं पर
  • निदेशकों और बोर्ड सदस्यों पर
  • कंपनी के सभी स्थानों और बिजनेस यूनिट्स पर

3. मुख्य सिद्धांत

हमेशा सच बोलें और सही काम करें। सुविधा के अनुसार नहीं, बल्कि ईमानदारी के आधार पर फैसले लें, और ऐसा व्यवहार रखें जो सही हो, चाहे कोई देख रहा हो या नहीं।

हर काम में नियमों और कंपनी की नीतियों का पालन करें। 
अगर किसी बात को लेकर समझ न हो, तो खुद से निर्णय लेने के बजाय पूछ लें।

हर किसी के साथ सही और बराबरी का व्यवहार करें। 
विनम्र और सम्मान के साथ काम करें और अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल न करें।

कंपनी, ग्राहक और प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारी को सुरक्षित रखें। संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें, 
जब तक उसे जानने की आधिकारिक अनुमति न हो।

अपने निजी रिश्तों या पैसों के कारण काम के फैसले प्रभावित न होने दें। 
अगर किसी स्थिति में टकराव हो सकता है, तो तुरंत अपने मैनेजर को बताएं।

कभी भी रिश्वत या ऐसा उपहार न लें और न दें, जो फैसलों को गलत तरीके से प्रभावित करे। 
हमेशा साफ और ईमानदारी से काम करें।

कंपनी की मशीनों, टूल्स और डेटा का सही और केवल काम के लिए उपयोग करें।
उन्हें नुकसान या गलत इस्तेमाल से बचाकर रखें।

हर किसी के साथ सम्मान से पेश आएं।
कार्यस्थल पर भेदभाव, बदतमीजी या किसी को परेशान करना बिल्कुल सही नहीं है।

अगर कोई गलत काम दिखे, तो बिना डर के बताएं। 
कंपनी आपकी पहचान सुरक्षित रखेगी और आपको किसी भी नुकसान से बचाएगी।


4. विशेष नियम और दिशानिर्देश

  • अगर उपहार की कीमत ज्यादा है, तो पहले हेड — लीगल एवं कंप्लायंस से अनुमति लें।
  • आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) उचित, पारदर्शी और सही तरीके से दर्ज होना चाहिए।

  • अगर आपके किसी व्यक्तिगत संबंध, आर्थिक हित या बाहर के काम से आपके फैसलों पर असर पड़ सकता है,
    तो इसकी जानकारी जरूर दें।
  • जहां जरूरी हो, Conflict Disclosure Form का उपयोग करें।
  • कभी भी अपने निजी फायदे को कंपनी के फैसलों पर असर न डालने दें।

  • कंपनी के पैसे या संसाधनों का उपयोग बिना बोर्ड की अनुमति के किसी भी राजनीतिक योगदान के लिए नहीं किया जा सकता।
  • कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत हैसियत में राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं, लेकिन कंपनी की ओर से नहीं।

  • काम से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर शेयरों में लेन-देन न करें और ऐसी जानकारी किसी को न बताएं।
  • जरूरत होने पर कंपनी की Insider Trading Policy का पालन करें।

  • सभी रिकॉर्ड, खाते और बिल सही, पूरे और समय पर होने चाहिए।  
  • कोई भी गलत, भ्रामक या झूठी एंट्री नहीं की जानी चाहिए।
  • वेंडर या सप्लायर से कोई भी व्यक्तिगत फायदा न लें। 
  • सप्लायर का चयन कंपनी की खरीद नीति और तय प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए।

​

5. रिपोर्टिंग और जांच  

रिपोर्टिंग और जांच 

अगर आपको इस आचार संहिता, कंपनी की नीति या किसी कानून का उल्लंघन दिखे या शक हो, 
तो आपको ईमानदारी से इसकी जानकारी देनी चाहिए। हम खुले संवाद को बढ़ावा देते हैं और आपकी शिकायत को गोपनीय और गंभीरता से लिया जाएगा।

रिपोर्ट कैसे करें:

  1. अपने मैनेजर को
  2. HR विभाग को
  3. हेड — लीगल एवं कंप्लायंस को
  4. गोपनीय माध्यम (ईमेल / फोन / व्हिसलब्लोअर पोर्टल)

नोट:
कंपनी किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई (retaliation) बर्दाश्त नहीं करती जो सही नीयत से शिकायत करता है।.

​

6. अनुशासनात्मक कार्रवाई  

इस आचार संहिता का उल्लंघन होने पर निम्न कार्रवाई की जा सकती है: 

  • काउंसलिंग या मार्गदर्शन
  • लिखित चेतावनी
  • काम से निलंबन
  • नौकरी या अनुबंध समाप्त करना
  • नुकसान की भरपाई
  • आवश्यकता होने पर कानूनी कार्रवाई

7. भूमिकाएं और जिम्मेदारियां

भूमिकाe मुख्य जिम्मेदारियां
निदेशक मंडल इस नीति को मंजूरी देना और इसकी निगरानी करना
CEO / मैनेजिंग डायरेक्टर कंपनी में इस नीति का पालन सुनिश्चित करना
हेड — लीगल एवं कंप्लायंस को नीति का संचालन, प्रशिक्षण और जांच देखना
मैनेजर और सुपरवाइजर उदाहरण बनना, टीम को समझाना और समस्याएं आगे बढ़ाना
सभी कर्मचारी नीति को समझना, पालन करना और जरूरत पर रिपोर्ट करना

8. प्रशिक्षण और संचार तथा समीक्षा

8. प्रशिक्षण और संचार 9. समीक्षा और संशोधन
• सभी कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण अनिवार्य है
• नए कर्मचारियों को जॉइनिंग पर प्रशिक्षण दिया जाता है
• यह नीति कंपनी की वेबसाइट और सिस्टम पर उपलब्ध है 
• इस नीति की कम से कम साल में एक बार समीक्षा की जाती है 
• जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाते हैं
• सभी बदलाव बोर्ड या अधिकृत समिति द्वारा स्वीकृत होते हैं 

किसी भी जानकारी के लिए

इस आचार संहिता से जुड़ी किसी भी जानकारी या मदद के लिए संपर्क करें:

हेड — लीगल एवं कंप्लायंस को

इस आचार संहिता को समय-समय पर अपडेट किया जाता है, 
ताकि यह हमेशा सही और उपयोगी बनी रहे।

किसी भी मदद, जानकारी या शिकायत के लिए संपर्क करें:


हेड — लीगल एवं कंप्लायंस

📧 Email: plastmouldindia@gmail.com

📞 (9899556769)

काम के लिंक
  • Home
  • प्रॉडक्ट
    उद्योग
  • सर्विस
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
नीतियाँ और अनुपालन
  • आचार संहिता
  • कर्मचारी नीति
  • सुरक्षा एवं कार्यस्थल नीति
  • गुणवत्ता नीति
  • पर्यावरण नीति
  • गोपनीयता नीति
  • नियम एवं शर्तें
    ​
हमारे बारे में

We are a team of passionate people whose goal is to improve everyone's life through disruptive products. We build great products to solve your business problems. 

हमसे जुड़ें
  • हमसे संपर्क करें
  • info@plastmouldindia.in
  • +91 9899556769
हमें फ़ॉलो करें

हम इस वेबसाइट पर आपको बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। कुकी नीति

केवल आवश्यक मैं सहमत हूँ